शामली

चौसाना पुलिस की कार्रवाई  10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। चौसाना अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक बैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलकार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम गढ़ी हसनपुर, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस टीम
चौकी प्रभारी राहुल कुमार
हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, थाना झिंझाना
चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button