उत्तरकाशी

जिलाधिकारी की त्वरित पहल और पारदर्शी प्रक्रिया से पात्र आवेदक को मिला न्याय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उत्तरकाशी : विकासखंड डुंडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी में भोजनमाता के चयन एवं नियुक्ति को लेकर बना गतिरोध जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कड़े रुख के बाद सुलझ गया है। प्रकरण का संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया में श्रीमती रोशनी देवी को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चयनित कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2026 को हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति, उत्तरकाशी के कार्यकारी अध्यक्ष ने विद्यालय में भोजनमाता की नियुक्ति में बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये जिसके अनुपालन में 7 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों तथा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक बुलाई गई। इसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की गई। नियम-शर्तों के तहत सबसे निर्धन श्रेणी यानी अंत्योदय कार्डधारक अभ्यर्थी श्रीमती रोशनी देवी (पत्नी श्री अजय सिंह) की पात्रता सर्वोपरि पाई गई। इसके उपरांत सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 1 व 2 पारित कर उनकी नियुक्ति पर अंतिम संस्तुति दी गई।

जिलाधिकारी के द्वारा पूरे घटनाक्रम और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट तलब करने और प्रशासनिक हस्तक्षेप तथा पारदर्शी व्यवस्था के चलते वास्तविक पात्र अभ्यर्थी को उसका हक मिल सका, जिस पर प्रार्थी ने यथोचित न्याय मिलने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया और स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति ने संतोष व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button