बोकारो

बरई स्कूल में किया गया बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग

पाठ्य पुस्तकें और पठन सामग्री वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई विद्यालय मैं पंचायत के मुखिया विजय कुमार रवि ओर पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल के हाथों सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए ‘विद्यालय किट योजना’ के तहत मुफ्त स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें और पठन सामग्री प्रदान की गई।

पूर्व संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई के प्रधानाचार्य शिव कुमार गोस्वामी बरई स्कूल में जब से योगदान दिए है बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाते है और स्कूल में शिष्टाचार से बच्चे बातों को ग्रहण करते है। बच्चों को सह समय किताब कॉपी या बैग मिल जानी चाहिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संसाधन उपलब्ध कराना और स्कूलों में उनका नामांकन व उपस्थिति बढ़ाना है। परंतु सरकार सामग्रियाँ उपलब्ध करवाती है परंतु सह समय बच्चों तक विद्यालय कीट नहीं मिल पाती है।

बरई पंचायत मुखिया विजय कुमार रवि वन कक्षा की बच्ची से पूछे कि बैग और कॉपीकिताब मिला कैसा लग रहा है तो बच्ची ने मुस्कुराते हुए बोली कि बहुत अच्छा लग रहा है अच्छे से पढ़ कर डॉक्टर बनूंगी, साथ ही मुखिया ने कहा कि झारखंड सरकार के साक्षरता व शिक्षा विभाग द्वारा तय किए गए मानक और पठन सामग्री की स्कूल बैग का वितरण और रंग मानक विभाग द्वारा कक्षाओं के आधार पर अलग-अलग रंगों के मजबूत और वॉटरप्रूफ स्कूल बैग वितरित किए जाते हैं:

कक्षा 1 और 2: गुलाबी रंग के बैग,
कक्षा 3 से 5: आसमानी रंग के बैग,
कक्षा 6 से 8: गहरा नीला रंग के बैग विशेष पहचान: इन सभी स्कूल बैगों पर राज्य सरकार का लोगो और “स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निश्शुल्क वितरित” लिखा होता है। मौके पे विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार गोस्वामी, गवास्कर कुमार, चिंता देवी, उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button