सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगदा बस्ती में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो ।
बोकारो । राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगदा बस्ती में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति अध्यक्ष बद्री रवानी ने किया।सामूहिक गायन में संयोजक सचिव भरत लाल साहू एवं अधिकृत पदाधिकारी निवारण केवट उपस्थित थें।प्रधानाचार्य राजकुमार प्रसाद ने कार्यक्रम की भूमिका रखीदिग्विजय पांडेय,गौतम झा,शंकर केवट,रमेश किस्कू,अशोक कुमार केवट, कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य निमाई झा,बजरंगी साहू,अन्नू कुमारी,महेश पासवान, महानंद पासवान मंटू बावड़ी सोनम कुमारी पूजा कुमारी मालती देवी ने सराहनीय योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान तीन सौ पचास की संख्या में छात्र- छात्रा,शिक्षक,अभिभावक एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थें।धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी महावीर कुमार ने किया।



