ब्राह्मण महिला संगठन का “लहरियां उत्सव 16 अगस्त को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के मातोर रोड़ स्थित परशुराम भवन मे 16 अगस्त को लहरिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा ब्राहमण महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण महिला संगठन कार्यकारिणी द्वारा सावन माह में दिनांक 16.08.2026 रविवार को दोपहर 2: 30 से शाम 5:00 बजे से परशुराम भवन में सावन लहरिया उत्सव मना जाएगा शर्मा ने महिलाओं से अपील कि इस के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़े और इस दिन सभी लहरिया की साड़ी पहने अगर लहरिए की साड़ी नहीं है तो हरे रंग की या चुनरी की साड़ी कार्यक्रम में पहने। ज्ञात रहे
राजस्थान में सावन के महीने में मानसून और हरियाली के स्वागत के लिए रंग-बिरंगे लहरिया उत्सव की धूम रहती है। इस दौरान महिलाएं जीवंत रंगों और तिरछी धारियों वाले पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर नृत्य, संगीत और मेल-मिलाप के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया जाता है
यह उत्सव मुख्य रूप से हरियाली तीज और सावन मास से जुड़ा है, जो प्रकृति के श्रृंगार और शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है तीज से एक दिन पहले ‘सिंजारा’ आता है, जिसमें मायके से बेटियों को मेहंदी, चूड़ियां, घेवर और विशेष रूप से लहरिया साड़ी या ओढ़नी उपहार में दी जाती है पारंपरिक राजस्थानी गीतों और झूलों का आनंद लिया जाता है।




