शामली

होटल में छापेमारी, सात गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली : पुलिस के अनुसार कोतवाली शामली क्षेत्र के वर्मा मार्केट स्थित कनिका होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कोतवाली शामली और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से पांच मोबाइल फोन, 3,435 रुपये नकद, होटल के दो रजिस्टर और क्यूआर कोड मशीनें बरामद करने का दावा किया है। मामले में कोतवाली शामली पर मुकदमा अपराध संख्या 353/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिव शंकर, सन्दीप, सावेज और रोहित उर्फ प्रशान्त शामिल हैं, जबकि तीन महिला आरोपियों की पहचान पुलिस द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button