शामली

संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर पर चढ़ी ईको गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नगर के रेलवे मार्ग स्थित बड़ी नहर पुल पर इकों गाडी चालक का संतुलन बिगड़ने से एक ईको गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।कस्बा निवासी सोनू ईको गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार देर शाम वह गाड़ी लेकर दिल्ली बस अड्डे की ओर गया था। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह बड़ी नहर पुल पर पहुंचा, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई।गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़ने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को डिवाइडर से नीचे उतरवाया। हादसे में चालक को चोट नहीं आई।थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक के नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। हादसे में चालक सुरक्षित है और गाड़ी को भी मामूली नुकसान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button