बुलंदशहर

47 महिलाओं की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलन्दशहर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने जिला पंचायत सभागार में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई की। इस दौरान 47 महिलाओं ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अध्यक्षा ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपने नवजात बच्चे के साथ पति व ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर उपचार की व्यवस्था कराई। साथ ही पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्षा ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र महिला या बच्चा शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button