बरेली
नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष बने भरतवीर, मंत्री धीरज
शिक्षक संघ की बैठक में तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को नवाबगंज ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने की।
जिलामंत्री गिरजेश कुमार ने 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शिक्षकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। गठन में भरतवीर गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, धीरज कुमार को मंत्री, देवेंद्र सक्सेना कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री और सनी कुमार बदन को उपाध्यक्ष बनाया गया।
जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान अरविंद गंगवार, अरविंद चौधरी, गौरव गुप्ता, अतुल सिंह, आदित्य शर्मा सहित कई ब्लॉकों के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


