खैरथल

जिले के स्थानीय निकायों के लिए निकली लाटरी :तय हुआ आरक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल : प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर की लॉटरी गुरुवार को जयपुर में निकाली गई। जिसके तहत खैरथल-तिजारा के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के सभापति और पालिकाध्यक्षों के लिए सीटों का आरक्षण तय हुआ।

खैरथल और तिजारा नगर परिषद के सभापति का पद अनारक्षित रखा गया है, जबकि भिवाड़ी नगर परिषद सभापति के पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। वहीं, किशनगढ़बास पालिकाध्यक्ष अनारक्षित, कोटकासिम पालिकाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित, मुंडावर पालिकाध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित और टपूकड़ा पालिकाध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित रखा गया है। खैरथल -तिजारा जिले के लिए जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button