बरेली

बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत: अल्पसंख्यक सभा 

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी आगे बढ़ेगी।
अल्पसंख्यक सभा नेता असलम खान ने कहा “बूथ होगा मजबूत तभी पार्टी मजबूत होगी। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर शिक्षा, रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाएं। आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें।”
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर बूथ स्तर पर नियमित बैठकें करने का निर्णय लिया गया।
असलम खान, अली शेर, अल्ताफ, अफजाल अंसारी, वकील अहमद, गुरजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button