भारतीय जनता पार्टी महानगर की मंडल प्रभारी, प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर की एक संगठनात्मक बैठक बुद्धि विहार कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री एवं महानगर प्रवासी आशीष वत्स शामिल रहे ।
बैठक में महानगर के सभी दस मंडलों के मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी शामिल रहे।
महानगर प्रवासी आशीष वत्स ने कहा कि पिछले कुछ समय से संगठात्मक चुनाव चल रहे हैं जो कि लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं बूथ समिति का कार्य भी पूरा किया जा रहा है अब मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजक को अंतिम रूप देना है जिसके लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं आप सभी मंडल प्रभारी,मंडल प्रवासियों ने मंडल अध्यक्षों के साथ मंडलों में बैठके कर ली है और अब मंडल की टीमों का गठन करना है मंडलों की टीमों के गठन में सामाजिक भौगोलिक सांगठनिक सक्रियता एवं पार्टी की निष्ठा के आधार पर मंडल कार्यसमिति का गठन करना है मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित नाम पर चर्चा करके मंडल के समीकरण एवं शक्ति केंद्र के समीकरण को समायोजित करते हुए मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक के नाम तय करने हैं
13 से 15 मई के बीच मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र के गठन के अनुमोदन के लिए महानगर अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की सहमति से मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक की घोषणा करनी होगी मंडल कार्यसमिति मंडल पदाधिकारी पदेन सदस्य के रूप में शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सदस्य महानगर प्रभारी महानगर प्रवासी एवं महानगर अध्यक्ष अनुमोदित कर मंडल अध्यक्ष से हस्तांतरित प्रति को क्षेत्र की अनुमति लेकर महानगर क्षेत्र से घोषित कराएंगे शक्तिकेंद्र संयोजक का नाम कार्यकर्ता की क्षमता के आधार पर तय करना चाहिए महानगर प्रभारी,प्रवासी, महानगर अध्यक्ष इसका अनुमोदन कर मंडल अध्यक्ष द्वारा हस्तांतरित प्रीति को क्षेत्र की अनुमति लेकर जिला केंद्र से घोषित कराएंगे घोषित मंडल कार्यसमिति एवं शक्तिकेंद्र संयोजक नाम दायित्व मोबाइल नंबर पूरा पता जाति वर्ग की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे ।
मंडल कार्यसमिति में छ उपाध्यक्ष दो महामंत्री 6 मंत्री एक कोषाध्यक्ष होना है पदाधिकारी में काम से कम 50% महिलाएं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग को शामिल करना है
मंडल में 40 परसेंट सदस्य नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं मंडल पदाधिकारियों में पांच महिलाएं चार अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य अनिवार्य हैं
मंडल कार्यसमिति में 20 महिलाएं दो अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य बनाना अनिवार्य है ।
मंडल कार्यसमिति के अध्यक्ष के अतिरिक्त 60 सदस्य होंगे।
मंडल स्तर पर एक मीडिया प्रभारी एक आईटी सेल संयोजक एक सोशल मीडिया संयोजक बनाना है मंडल के पदाधिकारी में प्रत्येक शक्तिकेंद्र से एक पदाधिकारी होना अनिवार्य है
मंडल के पदाधिकारी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है परंतु महिलाओं और अनुसूचित जाति जनजाति में इसकी अनिवार्यता को छूट है।
संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री एवं महानगर प्रवासी आशीष वत्स,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,कार्यक्रम सहयोगी नवदीप टंडन शम्मी भटनागर, मध्यनगर मंडल प्रवासी प्रेम प्रजापति,सेहल मंडल प्रवासी राहुल शर्मा,लाइनपार मंडल प्रवासी आलोक सैनी,भोजपुर मंडल प्रवासी हेमराज सैनी,दस सराय मंडल प्रवासी योगेंद्र रस्तौगी,कटघर मंडल प्रवासी अजय वर्मा, चंन्द्र नगर मंडल प्रवासी सुरेंद्र बिश्नोई,रामगंगा विहार मंडल प्रवासी सर्वेश पटेल, दीवान का बाजार मंडल प्रवासी विशाल त्यागी,सिविल लाइन मंडल प्रवासी दिनेश सिसोदिया ,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता संजीव चौहान एवं सभी दस मंडलों के मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल रहे।
बैठक करते भाजपा पदाधिकारी