बुलंदशहर

दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलन्दशहर। थाना छतारी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और ससुर को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को मिली तहरीर के आधार पर थाना छतारी में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में ग्राम कीरतपुर निवासी श्यामू पुत्र मुकेश उर्फ पप्पू और उसके पिता मुकेश उर्फ पप्पू सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को श्यामू (23) और मुकेश (60) को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह की टीम ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button