बरेली

कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में गूंजे देश प्रेम के स्वर 

15 अगस्त को संजय गांधी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर कनॉट प्लेस में 40वें पांचाल महोत्सव-2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि डॉ. नईम शबाब कासगंजवी रहे।
‘धीर’ ने कहा – स्वतंत्रता के लिए जान दी शहीदों ने
उपमेंद्र सक्सेना ने सुनाया – जहाँ देश में भूखी सोती एक अरब आबादी, वहाँ निरर्थक लगती है आजादी
रामकुमार ‘अफरोज’ ने ग़ज़ल पेश की – शहीदों ने हमारी कौमियत को अकीदे की तरह पुख्ता बनाया
संचालन मशहूर शायर असरार नसीमी ने किया। कार्यक्रम में बृजेंद्र तिवारी ‘अकिंचन’, मनोज दीक्षित ‘टिंकू’, सरवत परवेज, शाद शम्सी सहित अनेक कवि-शायर मौजूद रहे।
कार्यक्रम: 15 अगस्त को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में सुबह 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 7 बजे नाटक ‘प्रीपेड मृत्यु’ का मंचन होगा। प्रवेश निःशुल्क।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button