भरत पुर

माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर से विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- कस्बा भुसावर में विद्या भारती द्वारा संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर से विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। व्यवस्थापक रोहित सिंघल ने बताया कि तिरंगा यात्रा को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा एवं समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा कस्बे के हिंडौन रोड, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस दौरान 51 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। इस अवसर पर संरक्षक शेरसिंह सैनी, रघुनाथ पचहरा, प्रधानाचार्य गोरधन शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button