बरेली
मीरगंज में पीस कमेटी बैठक, बारावफात शांतिपूर्ण मनाने पर जोर
एसडीएम निधि शुक्ला व एसएचओ रवि कुमार की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। तहसील मीरगंज में बारावफात त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए थाना मीरगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता एसडीएम निधि शुक्ला ने की। सीओ मीरगंज व एसएचओ रवि कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में अंजुमनों के प्रमुख, धर्मगुरु व सम्मानित नागरिक शामिल हुए। एसडीएम ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उनकी स्पष्ट संवाद शैली की सराहना हुई। एसएचओ रवि कुमार ने सुरक्षा इंतजाम बताए और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। लोगों ने प्रशासन की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार भाईचारे से मनाया जाएगा।



