शामली

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला :  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विभाजन के दौरान प्रभावित हुए परिवारों के संघर्ष और उनके साहस को याद किया।शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी की जानकारी देना और उससे जुड़े दर्दनाक इतिहास के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभाजन की त्रासदी से पीड़ित लोगों के साहस, धैर्य और बलिदान को नमन किया।निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी शांतिपूर्वक खड़े रहे और विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का बेहद संवेदनशील अध्याय है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि युवा इतिहास को समझ सकें और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का महत्व जान सकें।कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button