मथुरा
मथुरा से शातिर वसीम को ट्रांजिट रिमांड पर मथुरा से ले गयी दिल्ली पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। दीपक शर्मा प्रकरण को लेकर छाता विधानसभा क्षेत्र में माहौल गरमा गया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ता छाता कोतवाली पहुंचे और घटना पर विरोध जताया। करणी सेना के अध्यक्ष राजावत ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज बुलंद करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात को कुछ अज्ञात लोग प्रशासन के साथ आए और दीपक शर्मा को जबरन उठा ले गए। जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छाता विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त डर का माहौल बना दिया गया है, जो निंदनीयहै। करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि वे दीपक शर्मा के साथ मजबूती से खड़े हैं और मामले में आरोपियों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं। यदि 15 अगस्त तक इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो करणी सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।



