मथुरा
मथुरा नगर निगम के नगला कोल्हू प्लांट की बना दी फर्जी रसीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के पार्षद विकास दिवाकर ने एचएम एंटरप्राइजेज द्वारा लक्ष्मीनगर नगला कोल्हू प्लांट की फर्जी रसीद बनवाये जाने की शिकायत नगर आयुक्त से की है। पार्षद ने कहा है कि वार्ड संख्या 18 में एचएम एंटरप्राइजेज द्वारा परिक्रमा मार्ग अंबाखार पापड़ा पीर में एक गली बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें गली की इंटरलॉकिंग निकालकर उनको बेचा गया। 11 अगस्त को ठेकेदार की लेबर इंटरलॉकिंग को ट्रैक्टर में भरकर ले जा रही थी। लेबर से पूछा तो बताया गया कि लक्ष्मी नगर नगला कोल्हू प्लांट में जमा करने जा रहे हैं। जब उन्होंने प्लांट के मैनेजर रुपेश कुशवाह से पता किया गया तो वहां पर कोई भी इंटरलॉकिंग ना तो जमा की और न ही रजिस्टर में एंट्री थी। पूरे प्रकरण से उन्होंने जेई उमेश कुमार को बताया। इसके दो घंटे बाद ठेकेदार द्वारा दो रसीद भेजी गईं। उन रसीदों को प्लांट मैनेजर को व्हाट्सएप किया तो उन्होंने कहा कि यह रसीद उनके यहां की नहीं हैं। फर्जी रसीद हैं। पार्षद ने नगर आयुक्त से इसकी जांच कराने की मांग की है।



