हजारीबाग
दो किराना दुकान में चल रहा था बीयर शराब बिक्री पुलिस ने पकड़ा दो गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पदमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुटिपीसी में दो किराना दुकानों में चल रहा था अवैध रुप से विदेशी शराब की बिक्री पदमा पुलिस ने रविवार को शाम 6:00 लगभग दोकान का तलासी लेकर अवैध बियर के साथ दो को किया गिरफ्तार। गुप्त सूचना मिली थी। कि ग्राम कुटिपीसी में किराना दुकानों में अवैध रुप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर कार्यवाई हुए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही। पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देश पर प्रभारी, पदमा ओ०पी०, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल के द्वारा कार्रवाई करते हुए। ग्राम कुटिपीसी में विभिन्न दुकानों पर छापामारी की गई। जिसमें दो किराना दुकान में (1)बादल कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- बालदेव प्रसाद मेहता, ग्राम- नावाडीह, थाना- पदमा जिला-हजारीबाग (2) उपेन्द्र कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- गणेश प्रसाद मेहता, ग्राम कुटीपिसी, थाना- पदमा ओ०पी०, जिला-हजारीबाग को अवैध रुप से बीयर शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया गया। बादल कुमार के किराना दुकान से 1. Godfather Beer (650 ml)- 05 पीस, 2. Godfather Cane Beer (500 ml)- 10 पीस, 3. Kingfisher Beer (650 ml)- 06 पीस, 4. Kingfisher Cane Beer (500 ml)- 09 पीस (कुल 30 बोतल बीयर) वंही (2) उपेन्द्र कुमार के किराना दुकान से 1 Godfather Beer (650 ml)- 07 पीस, 2. Godfather Cane Beer (500 ml)- 06 पीस, 3. Kingfisher Beer (650 ml)- 20 पीस, 4. Kingfisher Cane Beer (500 ml)- 12 पीस (कुल 45 बोतल बीयर) दोनों के पास कुल 75 बोतल बीयर शराब बरामद किया गया। दोनो आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से श्रवण कुमार, प्रभारी, पदमा राजेश कुमार हाजरा संदीप कुमार आलोक कुमार सोरेन, पदमा रिजर्व गार्ड हजारीबाग शामिल थे।


