खैरथल

उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी हेतु विशेष जागरूकता शिविर 20 अगस्त को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, खैरथल-तिजारा द्वारा व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक एवं व्यवसायिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 20 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक पंचायत समिति, कोटकासिम में आयोजित होगा।

शिविर में राजस्थान सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, जैसे एमएसएमई, वीकेवाईयूपीवाई, बीआरयूपीवाई, आरटीपीपी तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रोत्साहनों के बारे में उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र ने व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं प्रोत्साहनों का लाभ उठाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button