बरेली
राजश्री नर्सिंग कॉलेज में डी0ए0ओ0टी0टी0 छात्रों के लिए ओरिएंटेशन
चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा - अनुशासन, सतर्कता और मानवीय व्यवहार जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रिठौरा स्थित राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में मंगलवार को डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (डी0ए0ओ0टी0टी0) पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नीक्स एक जिम्मेदारीपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्र है। इसमें तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन, सतर्कता, टीम भावना और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्हें ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण नियंत्रण, उपकरणों की देखभाल, मरीजों की सुरक्षा तथा चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एनेस्थीसिया टेक्नीशियन की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो0 लथा पी0 ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



