शामली

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। गंगारामपुर-खेड़की मार्ग पर सनव्वर के बाग के पास तमंचा लेकर खड़े युवक की सूचना पर चौसाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया ।
मंगलवार को चौसाना पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगारामपुर-खेड़की रोड पर सनव्वर के बाग के पास एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लिए खड़ा है। वह किसी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस को अपनी ओर आता देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित की पहचान आरिफ पुत्र इंतजार निवासी ग्राम चौसाना के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपित को चौकी ले आई और बरामद हथियार कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया उसे जेल भेज दिया।
चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button