बरेली

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट 

सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर, अफवाहों पर होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना बारादरी में पुलिस, पुलिस मित्रों और जिम्मेदार नागरिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। पुराने शहर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाएगा।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने की बात कही। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट खबर, अफवाह या भड़काऊ संदेश को आगे न भेजें। संदिग्ध सामग्री मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुलिस ने आम जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button