बरेली
जिलाधिकारी ने नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण
छात्रों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रफियाबाद, फतेहगंज पश्चिमी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, शैक्षणिक सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, छात्रावास और परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुविधाओं और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। बच्चों को स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, बेहतर आवासीय सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में आवश्यक सुधार और नियमित प्रभावी अनुश्रवण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी। विद्यालय प्रशासन को व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर कमियों का समयबद्ध समाधान करने को कहा।



