जालौन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड रामपुरा के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन (MDM), साफ-सफाई, अभिलेखों एवं विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय में बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम में भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं खाया एवं निर्देशित किया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान, विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था तथा सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। साथ ही बच्चों के नामांकन में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करते हुए विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालय में नामांकन कराया जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंड के विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करते हुए विद्यालयों में शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सुनिश्चित करें।
बीआरसी रामपुरा के प्रशिक्षण हाल में व्यवस्था दुरुस्त न होने की कारण खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बीआरसी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button