बेतुल

बैतूल राजीव गांधी जयंती पर हिडली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे बिस्किट

सेवा दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जन्म जयंती हिडली में सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। ग्राम हिडली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिडली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बिस्किट वितरित किए और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी का स्मरण करते हुए उनके आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामचरण इडपाचे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवदयाल लोखंडे, जिला कांग्रेस आमंत्रित सदस्य राजू लहरपुरे, पूर्व किसान अध्यक्ष गणेश टेकपुरे, मंडलम अध्यक्ष रूपेंद्र आर्य, बूथ प्रभारी अजय जितपुरे, युवा ग्राम पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश कसरोदे, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र लोखंडे, मंडलम उपाध्यक्ष हेमराज उयके, ब्लॉक सचिव रामू धुर्वे, दिनेश धुर्वे, सुरेश आर्य, पिंकेश धुर्वे, दादाराव उयके, रवि बाघमारे, साजू इवने, नंदू जीतपुरे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सदस्य रामचरण इडपाचे ने राजीव गांधी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज तकनीक, कंप्यूटर और सूचना क्रांति भारत के विकास की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का सपना देश में सबसे पहले दूरदर्शी नेतृत्व के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देखा था। राजीव गांधी ने युवा भारत की आकांक्षाओं को समझते हुए देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में आगे बढ़ाने का साहसिक विजन दिया। उनकी आधुनिक सोच और तकनीकी प्रगति की दृष्टि ने नए भारत की बुनियाद मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उनके विचारों और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button