बरेली

यातायात जागरूकता आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर 

अनुज वर्मा प्रथम, पवन द्वितीय, इकरा तृतीय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, कर्मचारी नगर में एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट एवं यातायात पुलिस बरेली के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष कमल जीत सिंह, टीआई विपिन कुमार राघव एवं टीएसआई गजेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने रंगों के माध्यम से यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के चित्र बनाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में अनुज वर्मा प्रथम, पवन द्वितीय एवं इकरा अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट, सीट बेल्ट व यातायात संकेतों के पालन के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक शशांक सक्सेना व प्रधानाचार्य ज्योति अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button