बरेली
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने मनाया “रंगीलो सावन”
तीज क्वीन बनीं दीप्ति अग्रवाल, कलरफुल कपल बने नेहा-विभोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा पीलीभीत बाईपास स्थित रिज़ॉर्ट में “रंगीलो सावन” थीम पर भव्य तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कपल्स ने उत्साह से भाग लेकर सावन की उमंग को जीवंत किया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में दीप्ति अग्रवाल विजेता व कविता गोयल रनर-अप रहीं। कलरफुल कपल का खिताब नेहा भारतीया एवं विभोर भारतीया ने जीता।
अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखते हैं। गेम्स का संचालन प्रीति जिंदल, मोना अग्रवाल, मनीषा पांडे सहित टीम ने किया।
इस अवसर पर वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आई.एस. तोमर, घनश्याम खंडेलवाल, सचिव शिशिर पांडे सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन मौजूद रहे।



