सिंगरौली

सिंगरौली में बाढ़-जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट

तेज बहाव में उतरना पड़ सकता है भारी

पुल-पुलिया और जलमग्न रास्तों से गुजरने से बचें, आपात स्थिति में 1070, 1079 और 112 पर दें सूचना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और तेज बहाव वाले पानी को पार करने की गलती न करें।
प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी घर के आसपास पानी भर गया है और बाहर निकलना खतरनाक लग रहा है तो सुरक्षित स्थान पर रहें तथा सहायता के लिए तत्काल सूचना दें। इसी तरह पुल, पुलिया, रपटा या अन्य जलमार्ग पर पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में वाहन या पैदल निकलने का प्रयास न करें।किसी भी आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 1070, 1079 एवं 112 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलने पर होमगार्ड, एसडीईआरएफ और पुलिस की रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएंगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें और खुद भी नालों, नदी-नालों एवं तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचें। बारिश के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।प्रशासन ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा है। नागरिक स्वयं सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं राहत दलों को तुरंत जानकारी दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button