मथुरा

कोसीकलां में बच्चों के विवाद ने जमकर चले लाठी-डंडे

पांच अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां के गांव बिशंभरा में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि उपचार के दौरान भी आरोपियों ने मारपीट की। हुआ ये कि कुछ बच्चे गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान तुलसीराम के बच्चों की पड़ोस में रहने वाले के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजन को दी। इस पर दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामला शांत कराया। झगड़े में तुलसीराम, नारायण, नैतिक, नीरज और पुष्पा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि घायलों का उपचार चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पीड़ितों से फिर से मारपीट कर दी। अस्पताल में हुए विवाद से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। यहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button