साहेबगंज
सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 21 अगस्त 2026 को उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता विजय कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल साहिबगंज का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने ओपीडी,वार्ड,इमरजेंसी,दवा वितरण एवं जांच केंद्र समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।अपर समाहर्ता ने मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज,आवश्यक दवा व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



