साहेबगंज
नगर परिषद जनप्रतिनिधियों ने एक दिवसीय कार्यशाला में शहर को स्वच्छ सुंदर रोगमुक्त बनाने के सीखे गुण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में स्वच्छ भारत मिशन की ओर से बुधवार को शहर के टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित करके किया।वही कार्यशाला में एसडब्लूएम रुल 2026 के विषय में नगर परिषद के सभी28वार्ड पार्षदो और नगर परिषद कर्मियों को जानकारी दी गई।रांची से एसबीएम की आई टीम ने बताया कि कैसे पर्यावरण सुरक्षा,आम जन और जनप्रतिनिधि के सहयोग से शहर को स्वच्छ सुंदर रोगमुक्त बनाना है।एसडब्ल्यूएम रूल के तहत अब नीला,हरा,लाल ओर काला डस्टबिन में गिला सूखा कचरा के साथ सेनेटरी पैड का अलग से रखकर उसका निष्पादन किया जाएगा। किस रंग के डब्बा में कौन सा कचरा जाएगा इसकी जानकारी दी गई।जनप्रतिनिधि को अपने वार्ड ओर क्षेत्र में विकास कार्य करने सहित उनकी शक्ति बताई गई,डीसी को जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।कचरा वेस्ट मैनेजमेंट का निबटारा करने, एसडब्ल्यूएम रूल 2026 के बारे में विस्तार से बताया और इसका अनुपालन करने के बारे में बताया गया,वही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वही मौके पर उपाध्यक्ष विनीता देवी, सिटी मैनेजर रवि कुमार,वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण,दीपा देवी, बुशरा तहरीम,शेखर पासवान,अमृता कुमारी,अब्दुल बारीक, सुशील भरतीया,आरती कुमारी अंजली कुमारी,चमरू उरांव, रंजीत साह,पार्वती उरांव,संजू देवी,हिना प्रवीण,बेबी खातून, मनोज,शिव हरि सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



