साहेबगंज

उपायुक्त ने फॉर्म डिजिटाइजेशन स्पेशल कैंप का किया निरीक्षण

18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे द्वारा साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज एवं मध्य विद्यालय छोटा पचगढ़ स्थित मतदान केन्द्रों पर संचालित Form Digitization Special Camp का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं तत्परता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से जानकारी प्राप्त की है की वह 18वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और अभी तक प्रपत्र- 6 नहीं भरे हैं,वे शीघ्र अपना आवेदन करें।उन्होंने बताया की 10 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज महाविद्यालय में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा,जिसमें नए एवं छूटे हुए मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरवाकर मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ने की कार्य क्या जाएगा ।निरीक्षण के क्रम में साहिबगंज महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या 104, 106,107 एवं 108 पर संचालित Form Digitization Special Camp का जायजा लिया गया।उपायुक्त द्वारा बीएलओ के पास संधारित एवं एकत्र किए गए प्रपत्र-6,7 एवं8की जांच की गई।साथ ही प्रपत्र-6 के साथ संलग्न घोषणा-पत्र तथा मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए आवश्यक दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया।इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा02-बोरियो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 88 एवं 89 पर संचालित Form Digitization Special Camp का भी निरीक्षण किया गया।यहां भी बीएलओ द्वारा एकत्र किए गए प्रपत्र-6,7 एवं8प्रपत्र-6के साथ संलग्न घोषणा-पत्र तथा मतदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच की गई।साथ ही बीएलओ के पास मौजूद प्रपत्र-6,7 एवं 8,को आज ही Digitization करने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन एवं निरीक्षण करें तथा पात्र मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही प्रपत्रों एवं दस्तावेजों की जांच पूरी सावधानी एवं नियमानुसार करने को कहा गया,ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।मौके पर निर्वाची पदाधिकारी बोरियों सह अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द,उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी साहेबगंज बासुकीनाथ टूडू उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button