अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

कांधला। थाना क्षेत्र के कैराना रोड पर गांव असदपुर जिडाना के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया है।कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र रतन सिंह शुक्रवार को अपने साथी अर्जुन के साथ कैराना में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। देर रात दोनों स्कूटी से वापस कांधला लौट रहे थे। गांव असदपुर जिडाना के निकट पहुंचने पर सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते भी हायर सेंटर रेफर किया ह। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। शनिवार को शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



