शामली

सरिया खरीदने पहुंचे व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये साफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। कस्बे के रेलवे मार्ग स्थित सरिया की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे एक व्यक्ति की जेब से जेबकतरों ने 50 हजार रुपये साफ कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने दुकानदार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शनिवार को कश्मीर के मोहल्ला खेल निवासी इमरान पुत्र याकूब ने बताया कि वह रेलवे मार्ग स्थित माता मंदिर के निकट पिन्टू गोयल की दुकान पर सरिया खरीदने पहुंचा था। वह दुकानदार से सरिया को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक उसे बातों में उलझाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार, जब वह दुकानदार को भुगतान करने के लिए जेब से रुपये निकालने लगा तो पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। पीड़ित ने दुकानदार के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button