शामली

युवक से मारपीट, छह लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकोर में ई-रिक्शा से जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकोर निवासी अमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व आरोपियों ने उसके घर की दीवार गिरा दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि वह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने काम से जा रहा था। गांव के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अमित के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button