
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 26 अगस्त 2026 को बाराबफात व जुलूस-ए-शराफत मियां के अवसर पर शहर में जुलूस निकाले जाएंगे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 25 अगस्त शाम 6 बजे से 26 अगस्त को जुलूस समाप्ति तक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन –
मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, सैटेलाइट तिराहा से शहर की ओर और रामगंगा तिराहा से चौपला की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र होते हुए बड़े बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। लखनऊ जाने वाले वाहन इन्वर्टिस विलवा मार्ग से और बदायूं जाने वाले वाहन फरीदपुर बुखारा मोड़ से जाएंगे।
रोडवेज बसों का रूट –
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर से आने वाली बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फूटा, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी-जाएंगी।
शहर के अंदर प्रतिबंध –
जुलूस के दौरान भीड़ बढ़ने पर कोहाड़ापीर, अशोक नगर तिराहा, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर, मठ की चौकी से श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, पटेल चौक, चौपला से नावल्टी की ओर चार पहिया, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।



