दुमका

दुमका सदर के पूर्व बीडीओ शैलेन्द्र कुमार लाल बने संथाल परगना के प्रभारी आयुक्त

Former Dumka Sadar BDO Shailendra Kumar Lal appointed as the Commissioner-in-charge of Santhal Pargana.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत शैलेन्द्र कुमार लाल को संथाल परगना प्रमंडल, दुमका का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया है। वे अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। शैलेन्द्र कुमार लाल सोमवार को दुमका पहुंचकर प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार ग्रहण कर सकते हैं। शैलेन्द्र कुमार लाल का दुमका से पुराना प्रशासनिक संबंध रहा है। वह वर्ष 2004 से 2006 तक दुमका सदर प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत रहे हैं। अब करीब दो दशक बाद वे प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में दुमका लौट रहे हैं। वर्तमान में शैलेन्द्र कुमार लाल झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS), रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार के आदेश के बाद उन्हें संथाल परगना प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद से संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त का पद रिक्त था। अब शैलेन्द्र कुमार लाल के पदभार ग्रहण करने के साथ प्रमंडल के प्रशासनिक नेतृत्व को नई दिशा मिलेगी। प्रशासनिक अनुभव और दुमका में पूर्व कार्यकाल को देखते हुए शैलेन्द्र कुमार लाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके समक्ष संथाल परगना प्रमंडल में विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी, प्रशासनिक समन्वय और विभिन्न जिलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button