बरेली
रिद्धिमा में मंचित हुआ नाटक ‘टैक्स फ्री’, दिव्यांगजनों को सम्मान का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में रविवार शाम डॉ. चंद्रशेखर फणसलकर लिखित और अमूल सागर निर्देशित नाटक ‘टैक्स फ्री’ का मंचन हुआ।चार दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन, संघर्ष और हास्य से भरपूर दृष्टिकोण को नाटक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ‘ब्लाइंड मेन्स क्लब’ की घटनाओं के माध्यम से संदेश दिया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी हंसी, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही वास्तविक शक्ति हैं।नाटक ने संदेश दिया कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, समानता, सम्मान और अपनापन की जरूरत है। वास्तविक अंधापन आंखों का नहीं, संवेदनहीन सोच का होता है।नाटक में नितिन ने केंजले मास्टर, प्रियांश ने सदाशिव काले, रजत कुमार ने पंढरपुर और संजीव ने राहु जगताप की भूमिका निभाई। प्रकाश संयोजन अमूल सागर और बैक स्टेज जतिन जैन ने संभाला।इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, डा. एमएस बुटोला, डा. प्रभाकर गुप्ता सहित शहर के गणमान्य मौजूद रहे।




