झुंझुनू

बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव धम्म स्थली जय पहाड़ी झुन्झनू में हर्षोल्लास से सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 झुंझुनूं। बुद्ध विहार धम्म स्थली जय पहाड़ी में त्रिगुण पावन बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन भंते विनय पाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। भंते विनय पाल ने अपने प्रवचन में बुद्ध धम्म को मानवता का कल्याणकारी बताया और कहा कि यह धम्म अंधविश्वास, पाखंड एवं आडंबर से रहित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनू डॉक्टर भंवरलाल सर्वा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा आज पूरे विश्व में आस्था के साथ मनाई जाती है। बुद्ध धम्म करुणा, शील, प्रज्ञा और मैत्री का प्रतीक है जो सम्पूर्ण मानवता को जोड़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मधु तंवर ने की। उन्होंने बुद्ध धम्म में महिलाओं को प्राप्त न्याय, समानता, शिक्षा एवं धार्मिक सहभागिता के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि बलबीर सिंह काला ट्रस्टी व सचिव ने तथागत बुद्ध की 84,000 शिक्षाओं और सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए 84,000 बौद्ध विहारों का उल्लेख करते हुए बताया कि अधिकतर विहार लुप्त या परिवर्तित हो चुके हैं। महाबोधि महाविहार, गया एकमात्र शेष बौद्ध धरोहर है जिसे पुनः प्राप्त करने का आंदोलन चल रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा पर अम्बेडकर विचार मंच बगड़ की ओर से भंते विनय पाल बौद्ध को नगद पुरस्कार व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर सिंह बरवड़, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, धर्मपाल बौद्ध, दारासिंह कलवा, भतेरी देवी व बी.एल. बौद्ध ने बुद्ध धम्म के त्रिशरण, शील, अष्टांगिक मार्ग व पारमिताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन बी.एल. बौद्ध ने किया। कार्यक्रम के समापन पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों व श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में सहभागिता निभाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button