शामली

शामली के कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी का निधन

लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस, निधन की सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। शामली के कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शाहीबाद के मुलाना स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही परिजन उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव अहमदगढ़ ले आए। गांव में खबर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
राजेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी वर्तमान में शामली कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। संगठन में वह सक्रिय भूमिका निभाते थे और क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े रहते थे। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते क्षेत्र में उनकी पहचान बनी हुई थी।
बताया गया कि वर्ष 2019 में उन्होंने ग्राम पंचायत याहियापुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव जीता था। इसके बाद से वह लगातार सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। कांग्रेस संगठन में भी उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गोल्डी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें शाहाबाद के मुलाना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया।
राजेंद्र सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजेंद्र सिंह गोल्डी का पार्टी संगठन और क्षेत्र के लोगों से गहरा जुड़ाव था। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को बड़ी क्षति हुई है। अहमदगढ़ और आसपास के क्षेत्र में भी लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया।
उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button