बरेली
जिलाधिकारी ने अलखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अलखनाथ मंदिर में साफ-सफाई, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज श्रावण मास के चौथे सोमवार के अवसर पर अलखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार सहित सम्बंधित अधिकारीगण, मंदिर के पुजारी आदि उपस्थित रहे।




