शामली

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

झिंझाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में पकड़ा गया आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की रात पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सनेश पाल पुत्र रमेश निवासी ग्राम टोड़ा, थाना झिंझाना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के साथ ही अवैध शराब से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button