साहेबगंज
सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं की समीक्षा,लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पीएम-कुसुम,किसान समृद्धि योजना,JREDAसहित सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित सौर ऊर्जा योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपायुक्त ने पूर्व में अधिष्ठापित सोलर ऑफ-ग्रिड संयंत्रों के समुचित रख-रखाव एवं आवश्यक मरम्मति हेतु संबंधित संवेदक से पत्राचार करने का निर्देश दिया। साथ ही किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत सोलर पंपों के अधिष्ठापन के लिए संबंधित संवेदक को पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।उपायुक्त ने जिले के सभी आवासीय विद्यालयों में अधिष्ठापित सोलर रूफटॉप संयंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच एवं भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अतिरिक्त पूर्व में प्राप्त सभी अधियाचनाओं को संकलित करJREDAको प्रेषित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।बैठक में जिले में खराब सोलर उपकरणों की शीघ्र मरम्मति हेतु स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित मानव संसाधन मैनपावर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के लिए कार्यपालक अभियंता,विद्युत को निर्देशित किया गया।उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वही मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार,कार्यपालक अभियंता विद्युत शंभू नाथ चौधरी एवं अन्य उपस्थित थे।



