बरेली

जिलाधिकारी ने की आत्मा गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा                                 

संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एसएमएई के अंतर्गत आत्मा गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति और कृषि गतिविधियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषक हित सर्वोपरि है, योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
बैठक में बताया गया कि विगत वर्ष 525 अंतर्राज्यीय, 480 राज्य स्तरीय, 2055 जनपद स्तरीय व 2160 ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण हुए। हर ग्राम से दो युवाओं का 25 दिवसीय प्रशिक्षण, प्रदर्शनी, फार्म स्कूल व क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित हैं। जिले में 15 ब्लॉकों में 30 महिला कृषक समूह सक्रिय हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रगतिशील व जैविक किसानों, पशुपालकों की कार्यशाला कराने, कृषि विज्ञान केंद्र में महिला समूहों को प्रशिक्षण दिलाने और कृषक दीदी राजकुमारी के मॉडल को अन्य समूहों को दिखाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप निदेशक कृषि ओ.पी. मिश्र, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button