बरेली

जय परशुराम सेना ने की सात नाथ मंदिरों की परिक्रमा, किया जलाभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को सात नाथ मंदिरों की परिक्रमा कर जलाभिषेक किया गया।
परिक्रमा का शुभारंभ सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। सैकड़ों परशुराम सैनिक मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से शामिल हुए।
सैनिकों ने सर्वप्रथम मणिनाथ स्थित बाबा मणिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया, फिर सुभाष नगर में तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, बनखंडी नाथ, टीबरीनाथ और किला स्थित बाबा अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भव्य आरती की और प्रसाद वितरण कर परिक्रमा का समापन किया। परिक्रमा धोपेश्वर नाथ से बीआई बाजार, कालीबाड़ी, सैटेलाइट, संजय नगर, कोतवाली, जिला अस्पताल, बड़ा बाजार, साहूकारा होते हुए अलखनाथ मंदिर पहुंची। जगह-जगह व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान कराया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने परिक्रमा को सफल व सुरक्षित कराने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माला गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव अमित गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह, सोनेलाल शुक्ला, मुकुल गुप्ता, विमल गुप्ता, विशाल भोला, भगवानदास, जयवीर, शिवम पंडित आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button