शामली
ससुराल पक्ष पर मारपीट और बच्चा ले जाने का आरोप
तहसील से लौटते समय घटना होने का दावा, पुलिस ने शुरू की जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला । थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और उसके एक बच्चे को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित फहमिद के मुताबिक, उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत निवासी परिवार में हुई थी। पिछले कई महीनों से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि सोमवार को तहसील बनत में तारीख थी। आरोप है कि तहसील से लौटते समय उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका एक बच्चा भी अपने साथ ले गए।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
