शामली

प्लांट में घोड़े-गधे बांधने का आरोप, विरोध पर महिला और बच्चों से मारपीट

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला । थाना क्षेत्र की देहात कॉलोनी इदरीश बैग बिहार निवासी महिला अलीशा ने पड़ोस के कुछ लोगों पर उसके प्लांट में घोड़े, गधे और बकरियां बांधने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पशु बांधे जाने के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की। घटना से परेशान महिला ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button