साहेबगंज
राष्ट्रीय खेल दिवस पर साहिबगंज कॉलेज में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम
PM मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद,तैयारी को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय से प्राप्त पत्र के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।इसको लेकर साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता मेंNSSकार्यक्रम पदाधिकारियों तथा खेल पदाधिकारी की एक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के पत्र के आलोक में 27 अगस्त 2026 को मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित होना है,जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधन तथा जिला स्तरीय संवाद स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।यह कार्यक्रम देश भर के 1389 संस्थानों में आयोजित किया जाना है,जिसमें झारखंड के 24 संस्थानों का चयन किया गया है।इसमें साहिबगंज महाविद्यालय भी एक है।प्रधानमंत्री प्रतिभागियों के साथ दो तरफा संवाद तथा औपचारिक संबोधन देंगे,इस हेतु कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद,स्थानीय विधायक तथा राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय खिलाड़ी को भी निमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।इसी कार्यक्रम के तहत 28,29 और 30 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में खेलो इंडिया के तहत खेल आयोजित होंगे।खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के पदाधिकारियों का साहिबगंज महाविद्यालय में आगमन होगा।वही आज की इस बैठक में NSS के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.कुमार प्रशांत भारती,डॉ.प्रिया सिन्हा,डॉ. अनु सुमन बाडा तथा महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो.प्रदीप कुमार कुजूर उपस्थित थे।



